कृषि मशीनीकरण और ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनरू शाहजहाँपुर जिले का सूक्ष्म स्थानिक अध्ययन
Keywords:
कृषि यंत्रीकरण, ग्रामीण परिवर्तन, कृषि उत्पादकता, सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन, सूक्ष्म स्थानिक अध्ययन, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश।Abstract
कृषि यंत्रीकरण ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादन की प्रक्रिया, श्रम संरचना, आय, उत्पादकता तथा सामाजिक-आर्थिक संबंधों को प्रभावित करने वाली एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उत्तर प्रदेश का शाहजहाँपुर जिला कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहाँ गेहूँ, धान, गन्ना, आलू तथा अन्य फसलों की खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। पिछले कुछ वर्षों में ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, पम्पसेट, थ्रेसर, सीड ड्रिल तथा अन्य कृषि उपकरणों के उपयोग में वृद्धि ने कृषि कार्यों की प्रकृति में महत्वपूर्ण परिवर्तन उत्पन्न किए हैं। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य शाहजहाँपुर जिले में कृषि यंत्रीकरण के प्रसार तथा इसके ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का सूक्ष्म स्थानिक विश्लेषण करना है। अध्ययन में प्राथमिक एवं द्वितीयक दोनों प्रकार के आँकड़ों के उपयोग की अवधारणा अपनाई गई है। प्राथमिक आँकड़ों के लिए कृषक परिवार सर्वेक्षण, व्यक्तिगत साक्षात्कार तथा क्षेत्रीय अवलोकन को आधार बनाया गया है, जबकि द्वितीयक आँकड़े जनगणना, कृषि विभाग तथा जिला स्तरीय सांख्यिकीय स्रोतों से लिए जाने प्रस्तावित हैं। अध्ययन में कृषि यंत्रीकरण के प्रभाव को कृषि उत्पादकता, श्रम मांग, कृषि आय, फसल प्रतिरूप तथा ग्रामीण रोजगार के संदर्भ में समझा गया है। सूक्ष्म स्थानिक दृष्टिकोण से यह स्पष्ट होता है कि यंत्रीकरण का प्रभाव जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में समान नहीं हैय सिंचाई सुविधा, भूमि आकार, बाजार की निकटता और किसानों की आर्थिक क्षमता इसके प्रसार को प्रभावित करते हैं। अध्ययन निष्कर्षतः बताता है कि कृषि यंत्रीकरण ने कृषि कार्यों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक संरचना में परिवर्तन की प्रक्रिया को भी गति प्रदान की है।
References
तिवारी, वी. के. (2022)। इक्कीसवीं सदी के लिए भारत में कृषि यंत्रीकरण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली।
साहा, एस., हजारिका, एस., पांडेय, पी., कुमार, ए., चक्रवर्ती, डी., चैधरी, एस., लाहा, आर., देवदास, आर., एवं मिश्रा, वी. के. (2025)। पूर्वोत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि यंत्रीकरण। इंडियन फार्मिंग, 75(8), 50दृ55।
साहू, पी. के., एवं पर्रे, आर. ए. (2025)। समावेशी कृषि यंत्रीकरण एवं विकसित भारत के लिए कस्टम हायरिंग की भूमिका। इंडियन फार्मिंग, 75(12), 69दृ72।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय। (2024)। कृषि सांख्यिकी एक नजर में 2024। भारत सरकार, नई दिल्ली।
कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार। (2024)। उत्तर प्रदेश कृषि सांख्यिकी एवं कृषि विकास प्रतिवेदन। उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ।
जनगणना संचालन निदेशालय, उत्तर प्रदेश। (2016)। भारत की जनगणना 2011 जिला जनगणना पुस्तिकाकृशाहजहाँपुर जिला। भारत सरकार, नई दिल्ली।
भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त। (2011)। प्राथमिक जनगणना सारणी उत्तर प्रदेश एवं शाहजहाँपुर जिला, 2011। गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली।
Downloads
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.




